पटना: बिहार में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ उत्तरी बिहार से गुजर रही ट्रफ रेखा के कारण राज्य में अगले कुछ दिनों बारिश और बिजली गिरने का दौर बना रहेगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने आने वाले 20 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों खराब मौसम की संभावना जताई है. इन स्थानों पर भारी बारिश का कहर जारी रहेगा.

इस मानसून झमाझम होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर के बीच बिहार में सामान्य या सामान्य से कम 90 से 104 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है. राज्य में मानसून सीजन के दौरान वर्षा का सामान्य औसत 99.2 मिलीमीटर है. बाता दें कि बीते साल 2024 में बिहार में मानसून 20 जून को दस्तक दी थी.

कहां हुई सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटों में दक्षिण-मध्य बिहार के कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश का कहर जारी है. इस दौरान गया के डोभी में सबसे ज्यादा 8.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 अप्रैल तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है.

कई जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए गया, नवादा, औरंगाबाद, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बांका और किशकंगज में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

वहीं आने वाले दिनों में हवा में नमी बढ़ने और अन्य मौसमी कारणों का कारण 19 अप्रैल तक बिहार के पूर्वी इलाकों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने बिहार वासियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करें. खुले स्थानों पर न जाएं और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. बारिश में किसान खेतों की ओर न जाएं.





Leave a Reply