MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड, चार बच्चों की ज’लकर मौ’त की आशंका

मुजफ्फरपुर ज़िले से इस वक्त की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी पंचायत स्थित रामपुर मनी गांव के वार्ड संख्या 12 में महादलित टोले में लगी भीषण आग ने तबाही मचा दी।

इस आग में अब तक करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं, जबकि चार बच्चों की जलकर मौत की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताई चार बच्चों की मौत की बात

हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक बच्चों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, और कई अन्य लोग और बच्चे अब भी लापता हैं।

घटनास्थल पर मचा कोहराम, बचाव कार्य जारी

आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां पहुंची, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। बावजूद इसके, खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। घटनास्थल पर हाहाकार और अफरातफरी का माहौल है।

प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

अब तक प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। घटना की भयावहता को देखते हुए प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन टीमों की तैनाती की उम्मीद की जा रही है।

स्थानीयों ने की राहत और मुआवजे की मांग

घटना के बाद से पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और शोक है। उन्होंने प्रशासन से त्वरित राहत और मुआवजे की मांग की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.