MUZAFFARPUR

पटना में दिनदहाड़े कई रा’उंड फा’यरिंग, गांधी मैदान इलाके में दहशत

पटना : बिहार की राजधानी पटना गोलियों की गूंज से सहम उठा. गांधी मैदान थाना क्षेत्र के देवी स्थान के पास अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही है.

वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप है. गांधी मैदान थाना के लालजी टोला इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है.

पटना में कई राउंड गोलीबारी

फायरिंग की जानकारी मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इधर पुलिस ने मौके से कई खोखा बरामद किया है.

पुलिस ने घायल शख्स को अस्पताल भेजा है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लोगों की पहचान में जुट गई है.

फायरिंग के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित

पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि आखिर जब राजधानी में इस तरह की वारदातें होंगी तो फिर किस स्थान पर लोग सुरक्षित रहेंगे.

विपक्ष के हाथ लगा एक और मुद्दा

बता दें कि राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष हमेशा ही हमलावर रहता है. ऐसे में इस घटना के बाद एक बार फिर सियासी तूफान मचना तय है. विपक्ष इस मुद्दे को अपनी तरह से भुनाएगा.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.