MUZAFFARPUR

एक प्रयास मंच के छठा स्थापना दिवस पर पुलिस पाठशाला के बच्चो के बीच पठन समाग्री वितरण…

मुजफ्फरपुर में एक प्रयास मंच का छठा स्थापना दिवस पर कन्हौली पुलिस ओपी मे पुलिस पाठशाला के बच्चो के बीच शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहां मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना बहुत जरूरी है और शिक्षित व्यक्ति ही देश निर्माण और राष्ट्र निर्माण मे सहयोग कर सकते है, इसलिए एक प्रयास मंच का गठन किया गया।

जिसका उद्देश्य सब पढ़े,सब बढ़े। इस मैच का उद्देश्य जो बच्चे स्लम बस्ती  गरीब व जरूरतमंद है इन्हें  शिक्षा से जोड़ना है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यक्रम करना है।

आगे संजय रजक ने बताया कि मंच के द्वारा अपने शहर मे छह साल से शिक्षा जागरूकता के साथ अन्य सामाजिक कार्य कार्यक्रम किया गया।

जिसमें मुख्य शिक्षा जागरूकता,नशा मुक्त ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, वृक्षारोपण ,स्वच्छ भारत अभियान, पठन सामग्री वितरण ,जल बचाओ, बाढ़ राहत सामग्री ,चमकी बुखार, अग्नि पीड़ित राहत समाग्री वितरण व अन्य समाजिक कार्यक्रम किया गया.

इस बार मंच के छठा स्थापना दिवस पर मंच के द्वारा कन्हौली पुलिस ओपी मे चल रहे पुलिस पाठशाला के बच्चो के साथ शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उद्देश्य ये की ये भी बच्चे पढ़े और अपने परिवार समाज का नाम रौशन कर सके.

आज मंच के छठा स्थापना दिवस पर कन्हौली पुलिस ओपी मे चल रहे पुलिस पाठशाला के बच्चो के बीच केक काटकर, पठन समाग्री वितरण कर स्थापना दिवस  मनाया गया.

आगे भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम मे पुलिस पाठशाला के मो आरिफ,राजदीप, अभिराज कुमार, नासरिन परवीन, रूजदा नाज, मो साजिद,संजय रजक उपस्थित थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.