MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में मनाया गया देशरत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती

आज देशरत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पूरा देश उनको याद कर रहा है। वहीं देश के सभी पार्टियों ने भी बाबा साहब की जयंती पर श्रद्धा के सुमन अर्पित किये. ऐसे में मुजफ्फरपुर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के समर्थकों ने विभिन्न जगहों से जुलूस निकाला गया।

जो कि शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए जिला समाहरणालय में पहुंचा। जहां समर्थकों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को मूर्ति पर पुष्प के माला अर्पित किया गया।

इस दौरान एडवोकेट श्याम कुमार ने बताया कि भीमराव अंबेडकर हमारे संविधान के जनक थे, एक ऐसे निर्माता जिन्होंने संविधान का साथ लेकर पोर राष्ट्र में एक धागे में बांध दिया। ऐसे पुत्र को जन्म देने वाली मान को आज भी कोटि कोटी नमन है।

साथ ही इस जुलूस के दौरान लोक कलाकार सुनील कुमार सरला ने अपने गीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं यात्रा में कई छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे

बता दें कि पूरे जुलूस के दौरान समर्थकों को काफी उत्साह दिखा। पूरा समाहरणालय बाबा भीमराव अंबेडकर के नारे से गूंजता रहा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता -आनंद पटेल, राष्ट्रीय संरक्षक-चंदन कुमार पासवान, धीरज कुमार, एवं कई अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.