पटना: बिहार के पटना का मसौढ़ी इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. दिनदहाड़े पावर ग्रिड के नजदीक जहानाबाद रोड में एक युवक को बोलेरो से आए अपराधियों ने गोलियों से भून दिया.

उसे पांच गोली मारी गई है. युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, इस वारदात के बंद तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया है.

जमीन खरीद-बिक्री का धंधा करता था युवक
मृतक की पहचान मुकेश कुमार उर्फ छोटन के रूप में हुई है. उसके पिता जगदीश यादव मसौढ़ी में कपड़े की दुकान चलाते हैं.

पिता के साथ ही मुकेश भी कपड़े की दुकान में बैठता था. दो-तीन महीने पहले से उसने जमीन खरीदी का काम भी शुरू किया था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जमीन के विवाद में ही उसकी हत्या की गई है.

तफ्तीश में जुटी पुलिस
वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. घटना के बारे में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि यह मृतक मुकेश अपने किसी साथी के साथ बाइक पर बैठकर जहानाबाद वाले रोड पर जा रहा था.

उसी वक्त किसी अज्ञात वाहन से कुछ अपराधी आए और हत्याकर फरार हो गए. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर फोंरसिक टीम और स्क्वायड डॉग को भी बुलाया गया है.




Leave a Reply