मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएन कालेज के समीप तीन क बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी।

बाएं पैर में गोली लगते ही युवक घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के फतेहाबाद निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है।

वहीं घायल युवक ने बताया कि वह दिल्ली में एयरपोर्ट अथारिटी में सुपरवाइजर का काम करता है। छुट्टियों में घर आया था। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:45 बजे साहेबगंज में एक रिश्तेदार के यहां उपनयन में जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में ग्लैमर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। पिस्टल के बल पर मोबाइल छीनने के बाद बैग लूटने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर गोली मार दी।





Leave a Reply