MUZAFFARPUR

‘बड़ी मां को रामविलास पासवान का आखिरी बार मुंह तक देखने नहीं दिया था’ चिराग पर बरसे पशुपति पारस

आरएलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस एक कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार को जमुई पहुंचे. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया. चिराग पासवान पर हमला करते हुए कहा कि फिल्मी हीरो हैं. आज जिसे ‘बड़ी मां’ कहते हैं उसे रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के दर्शन करने तक नहीं दिया था.

भतीजे चिराग पर चाचा का हमला

चिराग पासवान पर पशुपति ने हमला करते हुए कहा कि चिराग पासवान फिल्मी हीरो की तरह हैं, जो पर्दे पर कुछ और पर्दे के पीछे कुछ और करता है. संपत्ति विवाद पर उन्होंने कहा कि यह चुनावी मतभेद है, राज को राज ही रहने दीजिए. हम तीन भाई हैं. तीनों भाई के समान अधिकार हैं.

बड़ी मां को इलाज के लिए क्यों नहीं ले गए’

साथ ही उन्होंने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि जिसे ‘राजमाता’ कहते हैं, उन्हें रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को देखने तक नहीं दिया. चिराग पासवान से पूछना चाहिए कि जब बड़ी मां राजकुमारी देवी से तबीयत खराब थी और मिलने गए तो इलाज के लिए पटना या दिल्ली क्यों नहीं ले गए.

नीतीश पर हमला

पशुपति ने चिराग पासवान पर पासवान समाज और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. साथ ही नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मैंने तो पहले ही कहा है कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. उनकों ये भी याद नहीं होगा कि मुस्लिम का ईद,बकरीद है.

पासवान फैमिली में विवाद

खगड़िया में स्वर्गीय रामविलास पासवान के पैतृक संपति को लेकर विवाद चल रहा है. रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि दोनों ने मिलकर उनके रूम में ताला लगा दिया.

तबीयत बिगड़ने पर चिराग पासवान उनसे मिलने भी पहुंचे थे. इसको लेकर पारस ने तंज कसते हुए कई सवाल किए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.