MUZAFFARPUR

बिहार में रात के अंधेरे में एनकाउंटर, पुलिस ने नक्सली रमेश टुड्डू को मार गिराया

बांका: बिहार के बांका में एनकाउंटर की घटना सामने आयी है. सोमवार की देर रात कटोरिया थाना क्षेत्र में बांका पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात नक्सली ढेर हो गया. पुलिस नक्सली की मुठभेड़ में मारा गया नक्सली की पहचान रमेंश टुड्डू उर्फ टैटू उर्फ टैटूआ के रूप में हुई है.

नक्सली मूवमेंट की थी सूचना

पुलिस के मुताबिक टैटुआ पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. वह लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और बिहार-झारखंड की सीमा पर सक्रिय था.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कटोरिया क्षेत्र में नक्सलियों का मूवमेंट देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी.

सुरक्षा बलों पर फायरिंग

पुलिस जैसे ही उस स्थान पर पहुंची तो इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया. दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सली रमेंश टुड्डू को गोली लग गयी.

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गोली लगने के बाद पुलिस उसे अपने कब्जे में ले लिया और उसे तुरंत रेफरल अस्पताल कटोरिया में भर्ती कराया.

नक्सली गोली लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. रेफरल अस्पताल में पहुंते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.