MUZAFFARPUR

देर रात मुजफ्फरपुर के एक कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

मुजफ्फरपुर: ब्रह्मपुरा थाना के सामने देर रात करीब साढ़े दस बजे कपड़े की एक दुकान व बगल की गोदाम में आग लग गई। आग की लपटे तेज होने के कारण इलाके में अफरातफरी मच गई।

वहीं सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम व फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस अगलगी में दुकानदार के लाखों का नुकसान हो गया है।

बताया गया कि रात में आसपास के लोग खाना खाकर सोने की तैयारी में थे। इसी क्रम में आग लगने की हल्ला पर लोग घर से बाहर निकले।

लोग गिरते-पड़ते घर से भागे। जिस दुकान में आग लगी, वह दिनेश सिंह का मकान बताया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.