पटना: बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों के लिए अच्छी खबर है. अगले एक सप्ताह के लिए बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग पटना की ओर से इस दौरान आंधी-तूफान के साथ वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान देखें.

इन जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात: 8 से 9 अप्रैल तक सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. इन जिलों में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में पड़ेंगा ओला: 9 से 10 अप्रैल तक बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास और औरंगाबाद छोड़कर अन्य सभी जिलों में तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है. 10 से 11 अप्रैल के बीच बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा आदि जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में भी तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है.

14 अप्रैल तक बारिश: 12 अप्रैल को भी इन जिलों में अलर्ट जारी है. 14 अप्रैल को बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा बारिश की संभावना है. मौस विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 से 14 अप्रैल तक बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट है.

बिहार का तापमान 40 डिग्री: बिहार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में रोहतास का डेहरी सबसे गर्म इलाका रहा. यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया. पूर्णिया और औरंगाबाद में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. न्यूनतम तापमान मधेपुरा में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.




Leave a Reply