MUZAFFARPUR

कराटे वर्ल्ड कप रूस -2025 में सिल्वर मेडल जीतकर 13 वर्षीय अनुष्का ने रचा इतिहास

मुजफ्फरपुर: रूस की राजधानी मास्को के विमपेल स्टेडियम में चल रहें कराटे विश्व कप -2025 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक फाइनल मैच में 3 प्वाइंट से चूक गई।

जहां उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। यह बहुत ही गर्व की बात है कि भारत में बिहार के एक छोटे से शहर से निकल कर भी उन्होंने दूसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

उनका यह सफर बहुत ही सराहनीय व प्रेरणादायक है। इस उम्र में अभिभावक बच्चों को सिर्फ पढ़ाई की ओर भेजते हैं लेकिन अनुष्का के माता पिता ने इतने छोटे उम्र से ही पढाई के साथ-साथ खेल के प्रति भी जागरूक किया।

इस दौरान अनुष्का ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्त को दिया। ई. राहुल श्रीवास्तव ने इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश को बहुत सारे पदक दिलाए हैं। लेकिन इस बार वर्ल्ड कप में इनके लाजवाब प्रदर्शन सें सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

बता दें कि भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव जी को भी वर्ल्ड फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट नारेक मनुक्यान के द्वारा बेस्ट कोच अवार्ड से नवाजा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.