MUZAFFARPUR

मुशहरी के मध्य विद्यालय बेडौलिया में एइएस चौपाल का उ‌द्घाटन

मुजफ्फरपुर: बच्चों पर माताएं दें विशेष ध्यान, एइएस का लक्षण दिखे तो सीधे ले जाएं अस्पताल। जागरूकता एवं सजगता से ही एइएस जैसे बीमारी को मात दी जा सकती है. एइएस में चमकी को धमकी तीन तरह से जगाओ, खिलाओ और अस्पताल पहुंचाओ द्वारा दी जा सकती है.

उक्त बातें डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शनिवार की शाम मुशहरी उर्फ राधानगर के बेडौलिया मध्य विद्यालय के प्रांगण में एइएस को लेकर आयोजित चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि विगत एक-दो वर्षों का यह डाटा है कि आप सबों की सजगता से एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई.

उसी जागरूकता से इस बार भी चमकी को धमकी देना है. इस वर्ष जिले के सभी बच्चों का प्रखंडवार डाटा तैयार किया गया है. ऐसे में सभी अपने-अपने बच्चों को धूप से बचाएं. माताएं अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें, ताकि कोई भी बच्चा भूखा न सोए.

सोने से पूर्व अपने बच्चे को भरपेट खाना खिलाएं. सोने से पहले कुछ मीठा खिलाएं. जब भी बच्चों में तेज बुखार, शरीर में ऐंठन या चमकी के लक्षण दिखे तो बिना देर किये एम्बुलेंस से या किसी प्राइवेट वाहन से नजदीकी पीएचसी ले जाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.