भोजपुरी फिल्म और गाने के बाद अब बिहार को भोजपुरी कैलेंडर मिलने जा रहा है. आरा के भोजपुरी कलाकार संजीव कुमार और उनकी टीम के द्वारा भोजपुरी कैलेंडर तैयार किया गया है. पहली बार हिंदी, अंग्रेजी और ठाकुर पंचांग के अलावा भोजपुरी कैलेंडर तैयार किया गया है. 5 अप्रैल शनिवार को राजभवन में राज्यपाल के द्वारा इसका लोकार्पण होगा.

बिहार में भोजपुरी कैलेंडर
भोजपुरी संस्कृति को बढ़ाने के लिए भोजपुरी पेंटिंग व कला पर कार्य करने वाले संजीव कुमार के द्वारा भोजपुरी कैलेंडर को तैयार किया गया है. भोजपुरी भाषा, संस्कृति और लोक कला के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत आगामी 5 अप्रैल को राजभवन में भोजपुरिया कैलेंडर का भव्य लोकार्पण किया जाएगा.

चित्रकार संजीव ने किया डिजाइन
भोजपुरी कैलेंडर को प्रसिद्ध चित्रकार संजीव कुमार ने डिजाइन किया है. इस कैलेंडर को मुख्य रूप से भोजपुरी में तैयार किया गया है साथ मे कैथी और हिंदी भी रहेगा ताकि लोगों को समझने में कोई समस्या ना हो. इस कैलेंडर में साल की शुरुआत जनवरी से नही बल्कि चैत (मार्च) से शुरू की गई है.

कैलेंडर पर भोजपुरी की पहचान
इस भोजपुरी कैलेंडर पर पूरी तरह से भोजपुरी संस्कृति को दर्शाया गया है. सबसे ऊपर ब्रह्मा,विष्णु महेश,लक्ष्मी गणेश के तस्वीरों को भोजपुरी पेंटिंग के तहत जगह दी गई है.

चारों तरफ बॉर्डर पर राशि दर्शाया गया है. इसके अलावे बीच मे कृषकों को दिखाया गया अंतिम में सातों देवी शीतला, काली, वन सभी देवियों के तस्वीरों को भोजपुरी कला दी गई है.



Leave a Reply