MUZAFFARPUR

अजब प्रेम की गजब कहानी, भाभी को ननद से हुआ प्यार,मांग में डाला सिंदूर

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक अनोखी शादी हुई है, जिसमें दो युवतियों ने आपस में शादी की। यह मामला योगापट्टी क्षेत्र के डुमरी पंचायत से संबंधित है, जहां रेखा कुमारी और प्रियंका कुमारी ने एक मंदिर में विवाह किया।

दोनों लड़कियां रिश्तेदार हैं और पिछले पांच महीनों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस रिश्ते के दौरान, वे अक्सर एक-दूसरे के घर आती-जाती थीं, जिससे उनके बीच प्रेम बढ़ा।

योगापट्टी में दो लड़कियों का आपसी प्रेम इतना गहरा हो गया कि उन्होंने आपस में विवाह कर लिया है और साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई हैं। इस विवाह की चर्चा पूरे प्रखंड में हो रही है, और लोग आश्चर्यचकित हैं कि एक लड़की दूसरी लड़की से कैसे शादी कर सकती है। इन दो लड़कियों के विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है।

हालांकि, मुजफ्फरपुर न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि एक लड़की दूसरी लड़की की मांग में सिंदूर भर रही है, और वह वीडियो में बता रही है कि उसका घर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव के वार्ड संख्या 4 में रेखा कुमारी का है।

वहीं, दूसरी लड़की चनपटिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी प्रियंका कुमारी है। वायरल वीडियो में उसने यह भी बताया है कि उनका संबंध लगभग पांच महीने पहले शुरू हुआ था। प्रियंका, रेखा के भाई की साली है, और दोनों में घनिष्ठ संबंध हैं।

इसी दौरान दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना रहता था, और साथ रहते-रहते दोनों में प्रेम हो गया। लगभग दो दिन पहले उन्होंने एक मंदिर में विवाह कर लिया और अपने घर अहिरौली चली गईं। घर जाने के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।

दोनों लड़कियों को रिश्तेदार और परिवार के सदस्य समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं। दोनों लड़कियों का कहना है कि वे दोनों एक साथ जिएंगी, एक साथ मरेंगी और एक साथ ही रहेंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.