MUZAFFARPUR

कराटे वर्ल्ड कप 2025 के लिए अनुष्का व राहुल रूस के लिए हुए रवाना

4 से 8 अप्रैल 2025 तक रुस की राजधानी मास्को में आयोजित होने वाली विश्व कराटे कप -2025 के  लिए बिहार की बेटी ने भारत से लिया विदा।

बता दें कि 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक अंडर -14, -45 किग्रा. कैटेगरी में कुमिते फाइट के लिए भारतीय टीम में शामिल होकर दिल्ली ऐयरपोर्ट से मॉस्को के लिए रवाना हो चुकी है। इनके साथ बतौर भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव भी है।

जहां वह वर्ल्ड कप में कोचिंग के साथ -साथ 4 अप्रैल को होटल हनोई इंटरनेशनल मे आयोजित होने वाले वर्ल्ड फेडरेशन के जनरल मिटिंग में भी विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रूस जा रहें भारतीय टीम को रास वर्ल्ड की ओर से इंडिया का जर्शी व तिरंगा झंडा देकर विदा किया गया। इस दौरान पूरे टीम को बिहार के पूर्व खेल मंत्री सह राज्य सवात् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक शिवचंद्र राम ने कहा कि खिलाड़ियों को जित कर आने पर पटना स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत की व्यवस्था किया जाएगा।

साथ ही टीम की विदाई में उपस्थित सेंडाई शिल्पी सोनम, अन्नू अभिषेक, उपासना आनंद, रनवीर श्रीवास्तव, शीतल कुमारी व स्वीटी राय समेत सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों द्वारा अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दीं गई।

साथ ही भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव ने भी कहा कि टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी और उम्मीद है कि भारतीय तिरंगा फिर से इसबार रूस में लहराएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.