MUZAFFARPUR

नवरात्रि की दौरान मुजफ्फरपुर के इस मंदिर में लगता है भक्तों का तांता, सभी मनोकामना होती है पूर्ण

मुजफ्फरपुर के रामदयालु रेलवे गुमटी निकट भीखनपुरा स्थित मां मनोकामना मंदिर में चैत्र नवरात्रि पूरे हर्षोल्लास से मनाई जा रही है।

जहां पुजारी पंडित रमेश मिश्रा ने बताया कि इस नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिनों तक कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती का पाठ और सुबह-शाम आरती की जाती है।

इसके साथ ही नवमी को कन्या पूजन और हवन का आयोजन होता है, जिसमें नौ कन्याओं को भोजन कराया जाता है।

आगे उन्होंने बताया कि नवरात्रि के समय मंदिर में भक्तों का तांता नव दिनों तक लगा रहता है। यहां दूर दराज से लोग पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं।

इस मौके पर सतीश मिश्र, विनोद सिंह , रजनीश कुमार, मयंक राज,रीता सिंह,आरती कुमारी ,अंजली कुमारी,श्रुति कुमारी सहित कई अन्य भक्तजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.