MUZAFFARPUR

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोचहाँ में सम्मान समारोह, महिलाओं को किया गया सम्मानित

बोचहाँ, मुजफ्फरपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगा खान फाउंडेशन और जीविका के संयुक्त तत्वाधान में बोचहाँ प्रखंड में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी (यातायात) नीलाभ कृष्णा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आगा खान फाउंडेशन की ओर से बकरी पालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी नीलाभ कृष्णा ने महिलाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय या वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

इसके अलावा, जीविका की स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक शोभा साव ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर चमकी बुखार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि चमकी बुखार से बचाव के लिए “खिलाओ, जगाओ और अस्पताल ले जाओ” इन तीन बातों को याद रखना जरूरी है।

कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी करीब 500 महिलाएँ उपस्थित रहीं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.