BIHARMUZAFFARPUR

पड़ोसी की बीवी से लव मैरिज में गई जान, पिता की बरसी में दिल्ली से आए युवक की हत्या; गोली मारी

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के कहरटोली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के मकिंदर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार था। वह अपने पिता की बरसी में दिल्ली से घर आया था। आरोप लगाया गया है कि उसकी बीवी के पूर्व पति ने हत्या करवाई है। युवक ने अपने पड़ोसी(गोतिया) की बीवी से लव मैरिज कर लिया था।

परिजनों के अनुसार बुधवार को बॉबी अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था कि बाइक से आए दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में लगी और उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई। मृतक की पत्नी फूलकुमारी ने बताया कि उसकी पहली शादी पड़ोसी राजा कुमार से हुई थी। बाद में बॉबी कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इधर, राजा ने दूसरी शादी कर ली।

इसके बाद उससे तलाक लेकर फूलकुमारी ने बॉबी से शादी कर ली। वे लोग दिल्ली में रहने लगे। चार पांच दिनों पूर्व बॉबी अपने दिवंगत पिता मकेन्दर सिंह की बरसी पर दिल्ली से गांव आया। यहां बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर परबत्ता व मड़ैया पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। मड़ैया सहायक थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई के बयान पर राजा कुमार सहित चार के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है।

प्रेम-विवाह बना मौत का कारण

बॉबी को गोतिया की तलाकशुदा पत्नी से शादी रचाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सुबह बॉबी अपने घर से निकलकर बाजार की ओर जाने के लिए निकला ही था कि इसी बीच हथियार से लैस होकर अपराधियों ने गोली चला दी। जो गोली युवक के सीने में जा लगी। लगातार दो गोलियां दागे जाने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही कहरटोली में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद परिजन व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जितनी मुंह उतनी बात का बाजार गर्म था। इधर मृतक की पत्नी फूलकुमारी ने बताया कि उसकी पहली शादी पड़ोसी राजा कुमार से हुई थी।

 

 

बाद में बॉबी कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। जिसके बाद उसने विधिवत तलाक ले ली। राजा कुमार की दूसरी शादी के कई माह बाद उसने बॉबी कुमार से शादी कर ली। वें लोग शादी बाद दिल्ली में रहकर अपना कामकाज करने लगा, लेकिन राजा के दिल में पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। वह चिंगारी की भांति अंदर ही अंदर सुलगता रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.