BIHARMUZAFFARPURSTATE

CM नीतीश फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! दिल्ली में आज करेंगे नामांकन, ये नेता बनेंगे प्रस्तावक

बिहार : बिहार में राजनीतिक फेरबदल के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। 22 मार्च तक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा। मिली जानकारी अनुसार आज यानी गुरुवार को नीतीश कुमार एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यह प्रक्रिया दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में शाम 4 बजे पूरी होगी।

सीएम नीतीश का निर्विरोध चुना जाना तय 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

नामांकन के दौरान बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और सांसद संजय झा भी मौजूद रहेंगे। संजय झा नामांकन पत्र के मुख्य प्रस्तावक होंगे, जबकि श्रवण कुमार ने भी प्रस्तावक के रूप में अपनी भूमिका की पुष्टि की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.