BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

बिहार में यहां कुत्ते ने 2 घंटे में दो दर्जन लोगों को नों’चा, कैचिंग टीम ने पकड़ा तो गाड़ी से कूद मचाया उत्पात

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक कुत्ते ने दो घंटे में 2 दर्जन से ज्यादा लोगों को काट लिया। मुजफ्फरपुर में शहर के आश्रमघाट से लेकर पंकज मार्केट तक मंगलवार की शाम करीब दो घंटे तक एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचाया। इस दौरान कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को नोंच लिया।हालत यह हो गई कि जिधर से कुत्ता भागता, लोग बच्चों को घर में खींच ले रहे थे। बताया गया कि आश्रम घाट से कुत्ते ने लोगों को नोंचना शुरू किया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कुत्ते ने महिला समेत 12 से 15 लोगों को नोंचा तो लोग उसे खदेड़ने लगे।

कुत्ता वहां से भागते हुए पंकज मार्केट पहुंच गया। इस बीच रास्ते में सामने जो भी दिखा, कुत्ता उनको नोंचता गया। कुत्ता के पंकज मार्केट मोहल्ले में भी लोगों को शिकार बनाने लगा। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी। इसकी सूचना तत्काल नगर निगम के डॉग कैचिंग टीम को दी गई। टीम डॉग कैचर लेकर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़कर जाल में बांध कर गाड़ी पर रख दिया।

मगर कुत्ता वहां से भी उछलकर गाड़ी के नीचे आ गया और फिर से कई लोगों को नोंच लिया। उसके बाद लोगों ने आत्मरक्षा के लिए कुत्ते पर ईंट-पत्थर से मारकर अधमरा कर दिया। उसके बाद निगम की टीम कुत्ते को अधमरे हालत में साथ ले गई। बाद में कुत्ते ने दम तोड़ दिया। स्थानीय वार्ड पार्षद पूनम देवी ने बताया कि कुत्ते के आतंक से लोग सहमे रहते हैं। कई बार निगम को सूचना दी गई मगर इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.