BIHARMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में पिलर लदे ट्रक से भारी मात्रा में श’राब ब’रामद, चालक और उप चालक गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गायघाट स्थित मैठी टोल प्लाजा के समीप पिलर लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इस दौरान मौके से चालक और उप चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि दूसरे प्रदेश से शराब की बड़ी खेप जिले में लाई जा रही है। इसके आधार पर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने टोल प्लाजा के पास एक लाइन होटल के समीप छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका गया। पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक पर सीमेंट के पिलर लदे हुए हैं। हालांकि, विभाग के पास पुख्ता सूचना थी कि इसी ट्रक में शराब छुपाकर लाई जा रही है। इसके बाद टीम ने जब तलाशी ली तो पिलरों के नीचे छिपाकर रखे गए शराब के कार्टन बरामद हुए। जब्त शराब और ट्रक को आबकारी थाना लाया गया है, जहां शराब की गिनती और कागजी प्रक्रिया की जा रही है। दोनों आरोपितों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होली के मौके पर शराब खपाने की नीयत से इस खेप को मंगाया गया था। योजना के तहत पहले शराब को सुरक्षित ठिकाने पर स्टॉक किया जाना था, इसके बाद छोटी गाड़ियों के माध्यम से विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की तैयारी थी। इससे पहले ही उत्पाद विभाग ने कार्रवाई कर इस तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.