BIHARSTATE

CBI ने ईडी के डिप्टी डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, लाखों के रिश्वत मामले में हुई कार्रवाई, एक साथ 15 ठिकानों पर छापामारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक डिप्टी डायरेक्टर को रिश्वत से जुड़े मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है.

कथित आरोप के मुताबिक, ईडी अधिकारी पर केस खत्म करने के लिए कारोबारी से 50 लाख की रिश्वत मांगी गई थी और फिर बीस लाख में डील हुई थी.

यह मामला ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के डिप्टी डायरेक्टर चिंतन रघुवंशी से जुड़ा है. चिंतन रघुवंशी को एक कारोबारी से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

ईडी के उप निदेशक चिंतन रघुवंशी ने ढेंकानाल के एक पत्थर खनन कारोबारी रतिकांत राउत से कथित तौर पर उनके खिलाफ दर्ज केस में राहत दिलाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी.

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को सूचना मिली थी कि रघुवंशी रिश्वत की पहली किश्त लेने वाले हैं. इसके बाद एजेंसी ने गुरुवार को एक जाल बिछाया और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.

सीबीआइ ने रघुवंशी के घर और आइआरसी विलेज के दफ्तर पर छापामारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं. सूत्रों के अनुसार, ईडी ने आठ जनवरी को ढेंकानाल खदान मालिक रतिकांत राउत के विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की थी.

ईडी ने कटक, ढेंकानाल, खुर्दा, अनुगुल और जाजपुर समेत 15 स्थानों पर एक साथ तलाशी ली थी। राउत पर अवैध खनन का आरोप है और ईडी ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। रघुवंशी ने राउत को बार-बार दफ्तर बुलाकर पूछताछ की थी. रघुवंशी 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) अधिकारी हैं.

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.