BIHARHealth & WellnessLifestyleNewsPATNA

क्या आप भी हैं किडनी रोग के खतरे में? जानिए विशेषज्ञों की राय!

आज विश्व किडनी दिवस के अवसर पर राजधानी के HDMN आरोग्यं हॉस्पिटल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किडनी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

देश में गलत खानपान और असंतुलित जीवनशैली के कारण किडनी रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवाओं में खासकर यह समस्या बढ़ती जा रही है, क्योंकि उनका लाइफस्टाइल और खानपान बेहद अनियमित होता जा रहा है।

इस अवसर पर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, लेकिन लगातार जंक फूड, कम पानी पीना और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से इसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि अगर हम नियमित व्यायाम करें, सही खानपान अपनाएं और शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखें, तो किडनी से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉक्टर हर्षवर्धन, कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अशोक कुमार और अस्पताल के डायरेक्टर विपुल तिवारी सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, पानी का पर्याप्त सेवन और नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है।

अस्पताल निदेशक, विपुल तिवारी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि लोगों में किडनी हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़े, ताकि समय रहते बचाव किया जा सके।

तो अगर आप भी किडनी से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो अपनी लाइफस्टाइल को सुधारें, हेल्दी डाइट अपनाएं और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.