कलर्स TV पर प्रसारित रिएलिटी शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ में बिहार के आकाश ने अपना कमाल दिखाया है। इसके बाद से भागलपुर के जमसी गांव निवासी आकाश की हर तरफ चर्चा हो रही है। आकाश आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। पर इस सफलता के पीछे 4 सालों की कड़ी मेहनत है। आकाश का परिवार काफी गरीब है। आलम ये है कि उसकी सफलता को देखने के लिए उनके घर में टीवी भी नहीं है।
आकाश के पिता राजकिशोर सिंह ने बताया कि- ‘बेटे की सफलता ने सारी खुशी दे दी। मैं एक ड्राइवर हूं। किसी तरह घर और परिवार चलता है। मैं चाहता था कि वह पढ़ लिख ले। बेटे ने कभी अपनी इच्छा जाहिर नहीं की। पर मैं उसकी सफलता से काफी खुश हूं। बेटे के सफल होने के लिए सभी लोगों से प्रार्थना की अपील करता हूं। आकाश की मां बेटे की सफलता से काफी खुश है, लेकिन घर में TV नहीं रहने के कारण बेटे का पहला एपिसोड नहीं देख सकीं।’
2018 में घर से निकले, 2022 में मिली सफलता
आकाश के पिता ने बताया कि- ‘बेटे ने कितने कष्ट झेले, कभी नहीं बताया। 2018 में आकाश घर से निकला था। लॉकडाउन के दौरान काफी दुखों को झेला पर कभी घर में नहीं बताया। 2018 के ऑडिशन में असफल हुए, लेकि घर में किसी को कुछ नहीं बताया। बेटा घर की स्थिति से अवगत था। 5 साल तक कड़ी सफलता के बाद जब कलर्स चैनल पर आयोजित रियलटी शो हुनरबाज में जब उसका सलेक्शन हुआ, तो उसकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने बताया कि भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज से आकाश ने B.com की पढ़ाई की है।’

भागलपुर के सबौर के जमसी से निकल बॉलीवुड में छोड़ी छाप
भागलपुर के सबौर के जमसी निवासी राज किशोर सिंह के बेटे आकाश अब किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। अपने अद्वितीय कला से देशभर के लोगों को चौंका रहे हैं। कलर्स चैनल पर हुनरबाज नामक शो में आकाश ने एरियल आर्ट और फ्लाइंग पोल पर कलाकारी कर शो के जज मिथुन चक्रवर्ती, दिग्गज निर्माता और निर्देशक करण जौहर और परिणीति चोपड़ा को चौंका दिया था। 99 प्रतिशत अंक के साथ वे चयनित हुए।
मां के खुशी से छलके आंसू
TV नहीं रहने के कारण बेटे की सफलता की पहली सीढी यानी उसका पहला एपिसोड नहीं देख सकीं। आकाश की मां के आंसू उनकी खुशी को बयां कर रही थी। मां पुष्पा देवी ने बताया कि बहुत कष्ट से उसे पाला। भगवान उसके अच्छे दिन लौटा दे। जब फोन पर बात होती है तब बहुत रोता है। आकाश हमेशा घर के सदस्यों को हर खुशी देना चाहता है। आज 5 सालों का कष्ट झेल कर वह अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि मां को बेटे आकाश को TV पर देखना आज भी सपना है। क्योंकि घर में टीवी नहीं है। पिता राजकिशोर ने बताया कि मोबाइल APP VOOT पर अब उसका सभी एपिसोड देखता हूं।



Leave a Reply