BIHARSTATE

श्री चैतन्य भागवत समाज के तत्वावधान में इस वर्ष भी लोक कल्याण एवं विश्व मंगल की कामना हेतु श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन

श्री चैतन्य भागवत समाज मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक कल्याण एवं विश्व मंगल की कामना से कलिकाल के प्रताप से मुक्ति दिलाने एवं युवा पीढ़ी को भागवतोन्मुख करने के उद्देश्य से श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन स्थानीय लंगट सिंह महाविद्यालय के खेल प्रांगण में दिनांक 20 दिसंबर 2020 रविवार से प्रारंभ हो रहा है। इस कथा के कथा व्यास श्रीमनमाध्वगौरेश्वराचार्य जगतगुरु श्री राधा बल्लभ दास देवाचार्य जी महाराज आज श्री धाम वृंदावन से मुजफ्फरपुर पधारे। उनके आगमन पर आयोजन समिति एवं भगवत भक्तों ने उनका भव्य स्वागत, महाआरती तथा हर्षित भाव भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। दिनांक 20 दिसंबर 2020 को प्रातः 10:00 बजे से मंगल कलश यात्रा एवं मंडप आच्छादन,वैदिक पूजन एवं कलश स्थापना के साथ विद्वान पंडितों द्वारा मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन सहित व्यास पूजन से कथा का शुभारंभ होगा। कथा अपराहन 2:30 बजे से संध्या 5:30 तक प्रतिदिन, दिनांक 26 दिसंबर 2020 तक चलेगी। स्थानीय नागरिकों और भक्तों में अपार उल्लास देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा बताया गया कि कोरोना महामारी एवं प्रशासनिक आदेशानुसार थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन ,जल एवं पर्याप्त दूरी बनाए रखने की व्यवस्था की जा रही है। भक्तों श्रोताओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। कथा के लिए प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है , एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है । आज जगतगुरु महाराज जी के साथ श्री धाम वृंदावन से श्री दिनेश शास्त्री जी की गायन मंडली, श्री उद्धव दास, श्री शक्तिजीत दास ,श्री शशि भूषण दास ,श्री नारायण दास एवं श्री दीपक दास प्रभृति महात्मा भी पहुंच चुके हैं। आयोजन समिति के संयोजक श्री भूप नारायण पांडे ने बताया कि स्थानीय लोगों एवं शिक्षकों का सहयोग तन मन धन से मिल रहा है। श्री भगवान का कार्यक्रम है,संचालन स्वयं भगवान कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों भक्तों से अपील की, कि भागवत रूपी ज्ञान वैराग्य एवं भक्ति की त्रिवेणी में गोते लगाकर अपने जीवन को धन्य करें । कथा आयोजन समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं में सर्व श्री राम नरेश मिश्रा,साकेत कुमार, राजीव कुमार ,डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह,शरद चंद्र शर्मा , विभव कुमार, संजय कुमार, अखिलेश कुमार , हरिश्चंद्र प्रसाद सिंह , डॉ नवनीत शांडिल्य, शंभू प्रसाद सिंह , राजेश्वर प्रसाद शाही इत्यादि वरिष्ठ नागरिकों एवं भक्तों ने भाग लिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.