BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार में श’राबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही श’राब

समस्तीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 30 मार्च को इस्‍तीफा देने की खबर आने के बाद लोगों को यह लगने लगा है कि बिहार में शराबबंदी बहुत जल्द खत्म हो जाएगी। यही कारण है कि कुछ लोग अभी से ही खुलेआम काउंटर लगाकर शराब बेचने लग गये हैं। यह हैरान करने वाली तस्वीर बिहार के समस्तीपुर जिले से आ रही है। जहां दिनदहाड़े नीतीश कुमार द्वारा लागू शराबबंदी कानून का मजाक उड़ाया गया।

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त समस्तीपुर के बाबा केवल स्थान मेले में खुलेआम काउंटर लगा कर शराब बेचे जाने की एक चौकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां खुलेआम काउंटर लगाकर धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे प्रशासन की सख्ती पर बड़ा सवाल खड़े हो रहे हैं।

जब मेले मौजूद स्थानीय लोगों से बात की गई तो उनलोगों ने मेले में इस तरह का अवैध कारोबार लगातार जारी होना बताया और बताया कि यहां तैनात जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध शराब की बिक्री पर  अनदेखी कर रहे हैं।

इस घटना से साफ है कि शराबबंदी कानून सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।वही प्रशासन इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रही है।अब सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन इस पर कब कार्रवाई करेगा और क्या ऐसे मामलों पर लगाम लग पाएगी?

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.