BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार में चौथी कक्षा की स्मृति को स्कूल में 2 छात्राओं ने पी’ट-पी’टकर मा’र डाला

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में चौथी कक्षा की छात्रा को दर्दनाक मौत दी गई है. दो सहपाठियों ने काफी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. कहा तो यह भी जा रहा है कि उसकी धड़कन रोक दी गई थी. इसके बाद आनन-फानन में उसे पटना ले जाया जा रहा था. बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

कक्षा 4 की छात्रा की हत्या 

मृत छात्रा की शिनाख्त स्मृति कुमारी के रूप में हुई है. मामला भारत नेपाल की सीमा सोनबरसा प्रखंड के सोहरवा गांव स्थित मध्य विद्यालय का है. स्थानीय लोगों ने बताया कि, सोनबरसा प्रखंड के शहरवा गांव स्थित मध्य विद्यालय में नागेंद्र राय की भतीजी सोमवार को पढ़ने गई थी. इसी दौरान ढाई बजे के आसपास पंखा चलाने को लेकर विवाद हुआ.

पंखा चलाने को लेकर हुआ विवाद, छात्रा की हुई मौत

बताया जा रहा है कि स्मृति पंखा चलाने गई थी. इसी कारण छात्राओं के साथ विवाद बढ़ा और काफी मारपीट हुई. इसके बाद दो छात्राओं ने स्मृति कुमारी की बेरहमी से पिटाई कर दी. यही नहीं उसकी धड़कन भी रोक दी. इससे स्मृति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. मारपीट से स्मृति गंभीर रूप से घायल हो गई. शिक्षकों ने आकर बीच-बचाव कर इसकी जानकारी स्मृति के चाचा नागेंद्र राय को दी.

पटना ले जाने के दौरान गई जान 

सूचना मिलते ही परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे. इसके बाद स्मृति को सीतामढ़ी के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. एंबुलेंस से पटना ले जाने के दौरान हाजीपुर में ही स्मृति की मौत हो गई.

इलाके में शोक की लहर 

स्मृति कुमारी की मौत हो जाने के बाद परिजन शव को लेकर घर आ आए. मौत की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग मृतका के घर पहुंचे. इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. इधर पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया.

स्कूल के शिक्षक और प्रिसिंपल पर आरोप 

स्थानीय लोग और स्मृति के परिवार वालों का कहना है कि अगर समय रहते स्कूल के शिक्षक बीच-बचाव करते तो यह नौबत नहीं आती. प्रिंसिपल ने भी इसपर ध्यान नहीं दिया. अगर बच्चे की स्कूल में हत्या हो जाती है तो फिर कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को कैसे स्कूल भेजेगा?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.