BIHARMUZAFFARPURSTATE

‘4 किलो दूर थे, हमको झुट्ठे फंसाया..’ बोले अनंत सिंह, मोकामा में मेगा रोड शो

पटना: ”घटना के समय मौके से हम चार किलोमीटर दूर थे, झुठ्ठे हमको साजिस के तहत इस मामले में फंसा दिया.” बेऊर जेल से रिहा होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए दुलारचंद यादव हत्या में फंसाने की बात कही है. मोकामा में मंगलवार को एक बार फिर से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात दोहराई.

मंगलवार को रास्ते में मेगा रोड शो 

अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को से मोकामा से बड़हिया के लिए रवाना हुए. समर्थकों ने बताया कि, मंगलवार को रास्ते में ”50 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. इसके साथ ही वे बड़हिया स्थित महारानी स्थान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और आशीर्वाद लेंगे.

‘मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा’ 

बड़हिया रवाना होने से पहले उन्होंने एक बार फिर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है. उन्होंने कहा कि, मेरा बेटा चुनाव लड़ेगा. वह जनता के बीच जाएगा. जनता का काम करेगा, कार्यकर्ताओं में उत्साह को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह तो रहेगा ही.

‘अब मेरे बच्चे राजनीति में आगे बढ़ेंगे’ 

इससे पहले राज्यसभा चुनाव के लिए भी जब अनंत सिंह जेल से विधानसभा मतदान करने पहुंचे थे, तभी उन्होंने ऐलान किया था कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा, “यह मेरा आखिरी कार्यकाल है. अब मेरे बच्चे राजनीति में आगे बढ़ेंगे.”

‘नीतीश कुमार.. तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे’ 

पिछले दिनों बिहार राज्यसभा चुनाव में वोट करने पहुंचे अनंत सिंह ने कहा था कि, ”नीतीश कुमार नहीं रहेंगे, तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे.” बिहार की राजनीति में अब चर्चा है कि अनंत सिंह के बेटे कब राजनीति में आते हैं. वैसे विधायक अनंत सिंह के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद मोकामा में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है.

दुलारचंद हत्याकांड में हुई थे गिरफ्तार 

अनंत सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान दुलारचंद हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किया गया था. जेल में रहते हुए उन्होंने चुनाव लड़ा और मोकामा के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को हराया था.

समर्थकों में जश्न, खूब हुई आतिशबाजी 

इससे पहले सोमवार को बेऊर जेल से रिहा होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर जमा हो गए. जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों के साथ विधायक अनंत सिंह पटना स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां पहले से ही उनके स्वागत की तैयारी की गई थी. उनके आवास पहुंचने पर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी भी की.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.