BIHARMUZAFFARPURSTATE

बस मेरा प्यार सलामत रहे.., बिहार में मरने से पहले नाबालिग लड़के ने वीडियो बना कर क्या कहा

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में मानसी थानांतर्गत घरारी गांव के एक किशोर ने सोमवार की मध्यरात्रि वीडियो बनाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। मंगलवार की सुबह मानसी पुलिस ने मृतक के गांव के पास रेल ट्रैक से क्षत-विक्षत शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत घरारी गांव के पंचवटी टोला निवासी दीपक सिंह का पुत्र 15 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार बताया जा रहा है। किशोर द्वारा जारी एक मिनट के वीडियो में वो यह कह रहा है कि अब मैं जिंदगी खत्म करने वाला हूं।

मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि बस मेरा प्यार सलामत रहे। मेरे मां-बाप मेरे जाने पर अफसोस न करें। क्योंकि न मुझे बचपन से प्यार मिला और न अब कभी प्यार मिलेगा। तो बस इतना ही कहना चाहूंगा कि प्यार के लिए न तरसो, मिलता है तो उसी में खुशी रहो यार। मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है। बस इतना ही..।

वही मृत किशोर की मां ने सदर अस्पताल में पूर्व के विवाद में अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

पारिवारिक कलह ने ली जान

इधर मधुबनी जिले में बाबूबरही थाना क्षेत्र के बसहा दिघिया वार्ड संख्या 13 गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक विवाहिता की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान खोईर गांव निवासी दशरथ यादव की पुत्री एवं स्वर्गीय अशर्फी यादव की पुत्रवधू बबीता देवी 30 के रूप में हुई है।

वह दो छोटे बच्चों की मां थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति, सास समेत अन्य परिजन घटना के बाद से फरार हैं। आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.