BIHARMUZAFFARPURSTATE

खादी भंडार कैंपस में रामनवमी पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर की गई बैठक

मुजफ्फरपुर: शनिवार को रामबाग स्थित खादी भंडार कैंपस में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष शोभा यात्रा में भगवान श्री राम दरबार, शिव परिवार सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर शिव तांडव की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जो इस बार का मुख्य आकर्षण रहेगा।

शोभा यात्रा पूर्वाह्न 10 बजे खादी भंडार कैंपस से प्रारंभ होकर खादी भंडार चौक, सरस्वती चौक, पीएनटी चौक, रामबाग चौक, नकुलवा चौक, कल्याणी, अमर सिनेमा रोड, टावर, बाबा गरीबनाथ मंदिर, शुक्ला रोड, चतुर्भुज स्थान होते हुए पुनः रामबाग में संपन्न होगी, जहां प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

 

बैठक में राकेश पटेल, सेवादार अविनाश, संजीव कुमार, सत्य प्रकाश सिंह, आशीष अग्रवाल, गोपाल कुमार, ऋषि कुमार, अर्जुन देव सिंह, गोलू कुमार, राकेश नाथ तिवारी, राकेश कुमार मुन्ना, विक्की कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार विक्की, पवनदीप, शिवम कुमार, वेदांत कुमार, राकेश रंजन बिट्टू, विकास कुमार,

सुंदरी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक में यह भी बताया गया कि शोभा यात्रा में युवाओं के साथ-साथ भारी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं भी भाग लेंगी। अंत में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभा यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.