समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के मोरवा हलई थाना क्षेत्र की बाजितपुर करनैल पंचायत के लोदीपुर नारायण गांव निवासी सेना के जवान सीताराम यादव आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और एक आतंकी हमले के बाद चलाए जा रहे ऑपरेशन में शामिल थे।

2022 में भर्ती हुए थे सीताराम
बताया जाता है कि सीताराम यादव वर्ष 2002 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। अपने लंबे सेवा काल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में भाग लिया था। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन में वह अग्रिम मोर्चे पर डटे थे, जहां बहादुरी से मुकाबला करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।








Leave a Reply