BIHARMUZAFFARPURSTATE

अब यहीं सब काम करेंगे.., सम्राट चौधरी के कंधे पर नीतीश ने हाथ भी रखा; बिहार के नए CM पर इशारा

पटना : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन यह माना जा रहा है कि बिहार के नए मुख्यमंत्री की रेस में राज्य के मौजूदा डिप्टी सीएम और बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है। हालांकि, सम्राट चौधरी के बिहार के नए सीएम बनने की अलग-अलग वजहों पर अक्सर चर्चा होती रहती है। लेकिन अभी बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सिर्फ अटकलें ही हैं। इधर अब समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई जिले में नीतीश कुमार ने मंच से जो कुछ ऐसा कहा जिसके बाद यह अटकलें लगाई जाने लगी हैं सीएम ने इशारों ही इशारों में यह साफ किया है कि उनके मन में नए सीएम के लिए शायद सम्राट चौधरी का ही नाम है।

दरअसल जमुई में नीतीश कुमार ने मंच से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की और मुखातिब होते हुए कहा, ये सब लोग यहां का पूरा काम कर रहे हैं। यहीं आगे सब करेंगे। कितना बढ़िया काम हो रहा है। आप लोगों का विकास होगा।’ अपना संबोधन खत्म करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अब आते हैं दोबारा तो हाथ उठाइएगा।

‘इसके बाद सीएम नीतीश कुमार मंच पर मौजूद सम्राट चौधरी के पास जाते हैं और उनके कंधे पर हाथ रखते हैं। मंच पर मौजूद सभी लोग भी अपना हाथ उठा कर नीतीश कुमार के वकतव्य का समर्थन करते हैं। मंच से सम्राट चौधरी भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते नजर आए। वहां मंच के नीचे मौजूद लोगों ने भी जमकर तालियां बजाईं।

सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखे नीतीश कुमार की तस्वीर सामने आने के बाद इसे बिहार के नए सीएम को लेकर बड़ा इशाराा माना जा रहा है। सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार के मन में नए सीएम के लिए सम्राट चौधरी ही हैं? सम्राट चौधरी अभी राज्य सरकार में नंबर-2 की हैसियत रखते हैं। सम्राट चौधरी को बिहार का नया सीएम बनाए जाने को लेकर एक अहम आधार यह भी माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी जिस जातीय वर्ग से आते हैं उसका बिहार में अच्छा-खासा प्रभाव है।

माना जाता है कि बिहार में यादव के बाद लव और कुश का सामाजिक आधार बड़ा है। ऐसे में सम्राट चौधरी जिस समुदाय से आते हैं उसका जानाधार बड़ा है। माना जाता है कि बीजेपी के हिसाब से सम्राट चौधरी उसके सामाजिक समीकरण में फिट बैठते हैं और यही वजह है कि जब डिप्टी सीएम चुनने की बात आई तो सम्राट चौधरी को चुना गया। सम्राट चौधरी बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े पद पर भी रह चुके हैं।

क्या बोली बीजेपी…

बीजेपी के नेता दानिश इकबाल ने सम्राट चौधरी को नए सीएम बनाए जाने को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर कहा कि सम्राट चौधरी सरकार में नबंर टू पर हैं। वो भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल के नेता भी हैं और डिप्टी सीएम भी हैं। वो लगातार नीतीश कुमार के साथ काम करते आ रहे हैं। नीतीश कुमार ने लगातार सम्राट चौधरी को आगे रखा है क्योंकि वो लगातार सम्राट चौधरी से काम ले रहे हैं। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो नीतीश कुमार तय करेंगे और एनडीए के लोग मिलकर तय करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.