पटना: जनता दल यूनाइटेड की ओर से पटना के हज भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. पार्टी के वरिष्ठ नेता और मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज की ओर से इसका आयोजन किया गया. इसमें सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार भी शरीक हुए थे.

नीतीश और निशांत भी हुए शरीक
इफ्तार पार्टी में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत भी पहुंचे थे. हालांकि सीएम कुछ ही देर में निकल गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब हज भवन पहुंचे तो उससे पहले निशांत इफ्तार पार्टी में पहुंच चुके थे. निशांत को देखने के बाद सीएम तुरंत वहां से निकल गये, लेकिन निशांत इफ्तार पार्टी में बहुत देर तक रुके रहे.

सीएम ने नहीं पहनी टोपी
मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी थे. मुख्यमंत्री को जब टोपी पहनाया जा रहा था तो उन्होंने उसे लेकर विजय चौधरी को पहना दिया है लेकिन खुद टोपी नहीं पहनी.

इफ्तार पार्टी में कई नेता हुए शामिल
जेडीयू की ओर से हर साल हज भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है. इस बार भी इफ्तार पार्टी में जदयू के तमाम मुस्लिम नेता पहुंचे हुए थे. वहीं एनडीए के भी कई नेता शामिल हुए. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी मौजूद थे.

राज्यसभा सांसद बने हैं नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को ही राज्यसभा के सांसद निर्वाचित हुए हैं. जल्द ही वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे और सीएम पद छोड़ देंगे. किसी भी दिन वह इस्तीफा दे सकते हैं.




Leave a Reply