मुजफ्फरपुर: संत जेवियर्स विद्यालय में हो रहे वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आज चौथा रहा। यह वर्ष अत्याधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस साल विद्यालय अपना स्वर्ण जंयती मना रहा है। जिसमें हमारे किंडरगार्टन शाखा के कक्षा तीन से आठवीं वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हर्ष उल्लास के साथ अपनी भागीदारी दिखाई तथा उनके माता-पिता एवं शिक्षकगण ने पूर्ण सहयोग दिया।


आज कक्षा तीन और चार वर्ग के बच्चों द्वारा खेले जाने वाले कार्यक्रम इस प्रकार रहे:
- 50 मीटर रेस
- स्पून एंड मार्बल रेस
- कलेक्ट द ऑवजेक्ट्स
- बैक रेस

कक्षा पाँचवी से आठवी तक के बच्चों के लिए रिले रेस तथा कबड्डी कराई गई। इन सभी खेलों में बच्चों ने शांतिपूर्ण तथा अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को दिखाई। सभी अभिवावक, तथा शिक्षकगण ने इस अवसर का आनंद लिया। खेल के अंत में बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।


आज के खेल का हाउस अंक इस प्रकार है:
ब्लू हाउस- 44
येलो हाउस- 52
रेड हाउस- 50
ग्रीन हाउस- 66


कुल अंक
ब्लू हाउस- 106
येलो हाउस-101
रेड हाउस-101
ग्रीन हाउस-97
इस दौरान सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने सराहनीय प्रदर्शन किया ।





Leave a Reply