BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में खेल का महाकुंभ! संत जेवियर्स स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स 2026 का हुआ भव्य आगाज

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित संत जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल में स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर एनुअल स्पोर्ट्स 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। जहां खेल और उत्साह का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है।

13 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में स्कूल की गौशाला ब्रांच और किंडरगार्टन ब्रांच के सैकड़ों छात्र-छात्राएं पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्ता ने किया।

इस मौके पर स्कूल की सभी शाखाओं के प्राचार्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर और रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में उड़ाकर खेल महोत्सव का विधिवत आगाज किया गया।

खेल प्रतियोगिता के दौरान मैदान में बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट, तैराकी, कबड्डी और बास्केटबॉल जैसे कई खेलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।

विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल महोत्सव को और भी यादगार बनाएं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.