BIHARMUZAFFARPURSTATE

परीक्षा प्रवेश पत्र आया तो परीक्षार्थी ने पकड़ लिया सिर! एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर देख मचा

बिहार : बिहार में कुछ आवास प्रमाण पत्र पर जानवरों की तस्वीर छपने के कारण राज्य सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। अब सरकारी भर्ती प्रक्रिया की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। जिला एवं सत्र न्यायालय में चपरासी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर छप गई। अब यह पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि अभ्यर्थी की परीक्षा आगमी 15 मार्च को ही होने वाली है। लेकिन, अब तक उसके आवेदन पत्र में सुधार नहीं हुआ है।

कुत्ते की तस्वीर देखकर दंग रह गया

बताया जा रहा है कि रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल के धावा गांव निवासी रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में जिला एवं सत्र न्यायालयों में चपरासी पद पर निकली भर्ती के लिए आवेदन किया था। इस साल जब प्रारंभिक परीक्षा तिथि घोषित हुई तो रितेश काफी खुश हो गया। लेकिन, जैसे ही उसने प्रवेश पत्र डाउनलोड किया तो वह दंग रह गया।

उसने चार से पांच बार प्रवेश पत्र डाउनलोड किया। लेकिन, बार बार प्रवेश पत्र कुत्ते की ही तस्वीर निकल रही थी। इससे वह काफी निराश हो गया। रितेश कुमार ने बताया कि ऐसा कैसे हो गया? यह उसकी समझ में नहीं आ रहा है। जबकि, आवेदन के समय उन्होंने सही तरीके से अपनी फोटो अपलोड की थी। इसके बावजूद कुत्ते की तस्वीर छप गई।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई 

रितेश का कहना है कि उसने परीक्षा बोर्ड में इस मामले कि शिकायत भी की है लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आलम यह है कि वह दर-दर भटकने को मजबूर है। परीक्षा केंद्र में उसे प्रवेश करने भी नहीं दिया जाएगा। रितेश और उसके परिजनों ने मांग की है कि समय रहते इस त्रुटि को सुधारा जाए, ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.