बिहार: बिहार सियासी फेरबदल के बीच अब राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी एक्शन में आ गए हैं। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को राजद विधायक की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक में तेजस्वी यादव बड़ा फैसला ले सकते हैं। बता दें कि बीते दिन ही सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने आधिकारिक रुप से जदयू पार्टी ज्वाइन की। जिसके बाद से ही सियासी हलचल तेज है। इसी बीच तेजस्वी भी एक्शन में आ गए हैं।

तेजस्वी ने बुलाई बड़ी बैठक
दरअसल, तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायकों की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पार्टी के विधायकों के साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी।

तेजस्वी लेंगे बड़ा फैसला
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच आरजेडी नेतृत्व अपने विधायकों के साथ स्थिति का आकलन कर रहा है। बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन के समीकरण पर भी मंथन होने की संभावना है। वहीं, नीतीश कुमार के भविष्य के राजनीतिक कदमों और जदयू में संभावित बदलावों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। ऐसे में तेजस्वी यादव की यह बैठक बिहार की राजनीति के लिए अहम मानी जा रही है।

राजद के राज्यसभा उम्मीदवार
गौरतलब हो कि, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। राजद की ओर से अमरेंद्र धारी(एडी) सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। एडी सिंह वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। 9 अप्रैल को उनका कार्यकाल ख़त्म हो रहा है। पार्टी ने उनको दुबारा मौका दिया है। बता दें कि 16 मार्च को राज्यसभा के 37 सीटों पर चुनाव होना है।




Leave a Reply