BIHARMUZAFFARPURSTATE

गर्लफ्रेंड से होली खेलने गए प्रेमी की पहले कुटाई फिर सगाई, पुलिस वाले शादी का गवाह बने

कैमूर: बिहार के कैमूर में होली में प्रेमिका को रंग लगाना प्रेमी को महंगा पड़ा। युवक आखिरकार शादी के बंधन में बंधना पड़ा। युवती के परिजनों ने दोनों को खेत में एक साथ देख लिया और पकड़कर पुलिस के पास ले गए, जहां समझाने-बुझाने के बाद थाना परिसर के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के आटडिह गांव निवासी शेषनाथ राम के पुत्र रोशन कुमार की बहन कैमूर जिले के सुखपुरवा गांव में रहती है। बहन के गांव की लड़की से उसका प्रेम संबंध चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार बहन के घर आने-जाने के दौरान रोशन कुमार की पहचान सुखपुरवा गांव में एक लड़की से हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम हो गया। बताया जाता है कि होली के मौके पर रोशन कुमार अपनी बहन के घर आया हुआ था। बुधवार की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के बाहर खेत में पहुंचा था। दोनों एक साथ थे। इसी दौरान युवती के परिजनों ने दोनों को साथ देख लिया और पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के साथ मारपीट भी की गई, जिससे दोनों घायल हो गए। गांव में इसका हल्ला हो गया।

पकड़े जाने के बाद युवक भागने की फिराक में था। लेकिन,युवती के परिजनों ने युवक पर शादी का दबाव बनाने लगे। इस बीच युवक अपने परिजनों से बात करने की बात बताकर वहां से अपने गांव चला गया। देर तक नहीं लौटा तो युवती के परिजन उसे लेकर मोहनियां थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया और काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

अंततः युवक शादी के लिए राजी हो गया। इसके बाद गुरुवार की देर शाम थाना परिसर के पीछे स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के दौरान दोनों पक्षों के परिजन और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दोनों युवक-युवती आपसी सहमति से थाना परिसर के पीछे स्थित मंदिर में विवाह कर लिए हैं। पुलिस ने उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.