BIHARMUZAFFARPURSTATE

16 की लड़की, 17 का लड़का; बगीचे में दोनों की ल’टकती ला’श देख वाल्मीकिनगर में मचा ह’ड़कंप

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर लोकसभा अंतर्गत सिकटा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आम के बगीचे में नाबालिग लड़का और लड़की की लाश दिखी। घटना सिकटा थाने के सिरिसिया गांव की है। दोनों के शव ग्रामीण सुब्बा यादव के आम के बगीचे में एक पेड़ से लटके थे। शनिवार की सुबह जैसे ही यह मामला प्रकाश में आया तो खबर आग की तरह फैल गई। भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए। बीती रात दोनों अपने अपने परिवार वालों के साथ थे। सुबह में उनकी लाशें बरामद की गईं।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सिरिसिया गांव के ही इजहार अंसारी के बेटी सहाबुन नेशा(16 वर्ष) तथा शेख बुनाद के बेटा सैदुल्लाह(17 वर्ष)के रूप में हुई है। उनके परिजनों ने बताया कि दोनों रात में खाना खाकर सो गए थे। सेहरी के समय घर में नहीं दिखे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। सुब्बा यादव के बगीचा में दोनो के लटकते शव देखा गया। जैसे ही इसकी जानकारी गांव के लोगों को लगी कि ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। रमजान के महीने में हुई घटना से लोग और भी मर्माहत हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम से घटनास्थल निरीक्षण कराया गया है। शुरुआती छानबीन के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच सह अस्पताल,बेतिया भेज दिया गया। एफएसएल ने मौके से साक्ष्यों का संकलन किया है।

पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों संभावनाओं पर विचार कर रही है। सभी संभावित पहलूओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगो इसे आत्महत्या बता रहे हैं तो कुछ लोगों का दावा है कि दोनों की हत्या करने के बाद उनके शवों को लटका दिया गया ताकि अनुसंधान को भटकाया जा सके।

वहीं घटनास्थल पर पुलिस के साथ युवक-युवती के परिजन भी मौजूद रहे। एसडीपीओ के साथ में इंस्पेक्टर राजीव कुमार,थानाध्यक्ष नीतिश कुमार मौर्य आदि मौजूद थे। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा की जा रही है। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। दोनों के परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.