BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन?, बने बिहार के नए राज्यपाल

पटना: राष्ट्रपति भवन ने कई राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में बिहार में भी नए गवर्नर को तैनात किया गया है. बिहार में लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को नया राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है.

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन?

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण में अपनी सेवाएं दी है. उन्हें कश्मीर में काम करने का व्यापक अनुभव है. वे जम्मू कश्मीर में 15वीं कोर की कमान संभाल चुके हैं. 40 साल की सेवा के बाद साल 2013 में वे सैन्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुए.

पंजाब और जम्मू कश्मीर में काम का अनुभव

इसके बाद साल 2018 में जनरल हसनैन को कश्मीर के सेंट्रल यूनिर्सिटी में कुलपति नियुक्त किया गया था. जनरल हसनैन ने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून चौथे बटालियन (गढ़वाल राइफल्स) से कमीशन किया. साल 1990, श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, पंजाब में आतंकवाद विरोधी अभियान में भी हिस्सा लिया. साथ ही जनरल हसनैन को मोजाम्बिक में यूएन के साथ भी काम करने का अनुभव है.

कई वीरता पदकों से सम्मानित

जनरल हसनैन कई अखबारों में रणनीतिक मुद्दों पर कॉलम लिखते हैं. उनके पास इतिहास, राजनीति, रणनीतिक समझ और कश्मीर में शांति स्थापना के लिए जाना जाता है. उन्हें परम पीवीएसएम (विशिष्ट सेवा मेडल- PVSM), यूवाईएसएम (उत्तम युद्ध सेवा मेडल- UYSM) और कई पदक से सम्मानित किया जा चुका है.

नागालैंड के राज्यपाल बने नंदकिशोर यादव

बिहार समेत कई राज्यों में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की गई है. इसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड के राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इस मौके पर कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी.

नौ प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल नियुक्त, जानिए किन्हें मिली कमान 

  • नंद किशोर यादव को नागालैंड का गवर्नर बनाया गया.
  • तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया.
  • लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर बनाया गया.
  • दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया.
  • हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का गवर्नर बनाया गया.
  • तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया गया.
  • तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया.
  • केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के गवर्नर का काम संभालेंगे.
  • लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.