BIHARMUZAFFARPURSTATE

साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें बिहार के इन शहरों में कितने बजे दिखेगा ‘ब्लड मून’

पटना: फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा में आज साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण है. बिहार के भी कई हिस्सों से आज चंद्रग्रहण दिखाई देगा. चंद्रग्रहण का आरंभ दोपहर 3:20 बजे होगा. यह भारत में ग्रस्तोदित रूप में दिखाई देगा, यानी चंद्रोदय के साथ इसे देखा जा सकेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित राजन उपाध्याय ने बताया कि चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे.

चंद्रग्रहण का समय

पटना के ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, फाल्गुण मास की पूर्णिमा तिथि को 3 मार्च 2026 मंगलवार को चंद्रग्रहण लगेगा. चंद्रग्रहण का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. चंद्रग्रहण 3 घंटे 20 मिनट रहेगा.

चंद्रग्रहण का सूतक काल

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा. सूतक काल के दौरान जप, तप, हवन और मंत्र जाप जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इस समय केवल पूजा-पाठ और साधना की जाती है. ग्रहण के दौरान उत्सव, भोजन और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं.

भारत में ग्रहण का समय

ग्रहण का प्रारंभ: दोपहर 15:20 बजे

पूर्णता का प्रारंभ: शाम 16:34 बजे

पूर्णता की समाप्ति: शाम 17:33 बजे

ग्रहण की समाप्ति: शाम 18:47 बजे

बिहार के इन जिलों में कैसा दिखेगा नजारा

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में भी चंद्रग्रहण का आंशिक असर देखा जा सकता है. आइये जानते है कि इन जिलों में कब से कब तक चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है.

पटना में चंद्रग्रहण दिखने का समय – शाम 6:05 से शाम 6:46

भागलपुर में चंद्रग्रहण दिखने का समय – शाम 5:59 से शाम 6:46

गया में चंद्रग्रहण दिखने का समय – शाम 6:04 से शाम 6:46

दरभंगा में चंद्रग्रहण दिखने का समय – शाम 6:00 – शाम 6:46

बेगूसराय में चंद्रग्रहण दिखने का समय – शाम 6:00 – शाम 6:46

मुजफ्फरपुर में चंद्रग्रहण दिखने का समय – शाम 6:02- शाम 6:46

बक्सर में चंद्रग्रहण दिखने का समय – शाम 6:08 – शाम 6:46

आरा में चंद्रग्रहण दिखने का समय – शाम 6:07- शाम 6:46

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.