BIHARMUZAFFARPURSTATE

शादी के 48 घंटे बाद ही दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी ! कॉलेज जाने के नाम पर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, जेवर भी ले उड़ी

मोतिहारी :  बिहार के मोतीहारी से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसने न केवल एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं, बल्कि रिश्तों पर से भरोसा भी कम कर दिया है। यहाँ एक नई नवेली दुल्हन शादी के महज दो दिन बाद ही अपने पति और ससुराल वालों को ‘गच्चा’ देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि दुल्हन ने कॉलेज जाने का बहाना बनाया और घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और कीमती गहने समेट कर रफूचक्कर हो गई। इस घटना के बाद से दूल्हा और उसका परिवार सदमे में है, जबकि इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

शादी के दूसरे दिन भागी दुल्हन 

दरअसल, घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रगछि गांव की लक्की कुमारी की शादी तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मझार गांव निवासी भानु शर्मा के साथ धूमधाम से हुई थी। 21 फरवरी को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची।

परीक्षा का बहाना, फिर फरार

22 फरवरी को दुल्हन ने कॉलेज में परीक्षा होने की बात कहकर पति के साथ मोतीहारी कॉलेज जाने की बात कही। कॉलेज गेट पर पति को खड़ा कर वह अंदर गई और वहीं से मायके के एक युवक के साथ फरार हो गई। ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ मायके और ससुराल के सभी आभूषण तथा करीब एक लाख रुपये नकद लेकर चली गई। इस संबंध में दूल्हा पक्ष ने तुरकौलिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

चर्चा का विषय बना मामला

ग्रामीणों के अनुसार दुल्हन की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं और दुल्हन शादी से पहले पड़ोसी गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं दूल्हा ड्राइवर का काम करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.