BIHARPATNASTATE

आज आम लोगों के लिए ठप रहेगी मेट्रो! भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक होगा ट्रायल रन, 5 स्टेशनों पर इस दिन से दौड़ेगी मेट्रो

पटना : पटना मेट्रो गुरुवार यानी आज आम लोगों के लिए बंद रहेगी। दरअसल, भूतनाथ से मलाही पकड़ी स्टेशन तक ट्रायल रन करेगी। इस कारण आज भूतनाथ और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच मेट्रो का परिचालन आम यात्रियों के लिए बंद रहेगा। शुक्रवार से सेवाएं पूर्ववत कर दी जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, मार्च में CMRS निरीक्षण के बाद उद्घाटन की तिथि तय की जाएगी।

अभी 3.45 किमी में हो रहा परिचालन

वर्तमान में भूतनाथ से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच 3.45 किमी में मेट्रो का संचालन हो रहा है। नए सेक्शन के जुड़ने के बाद पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक कुल 6.2 किमी एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो चलेगी। पाटलिपुत्र बस टर्मिनल और मलाही पकड़ी के बीच पांच स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी।  खेमनीचक को एलिवेटेड एक्सचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां से कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 दोनों दिशाओं में मेट्रो की सुविधा मिलेगी। इस कारण स्टेशन के निर्माण में अतिरिक्त समय लग रहा है।

शहर में 31.9 किमी मेट्रो नेटवर्क

शहर में कुल 31.9 किमी मेट्रो लाइन का निर्माण प्रस्तावित है, जिस पर 13,365 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। परियोजना में राज्य और केंद्र सरकार की हिस्सेदारी के साथ जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) से ऋण भी लिया गया है। दूसरे चरण में खेमनीचक से मीठापुर के बीच मेट्रो का परिचालन शुरू किया जाएगा। इस रूट में खेमनीचक, जगनपुरा, रामकृष्णानगर और मीठापुर स्टेशन शामिल होंगे। एलिवेटेड सेक्शन पर बिजली के खंभे लगाने का काम शुरू हो चुका है और जल्द ही ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.