BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

सीमांचल दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, पूर्णिया एयरपोर्ट पर NDA नेताओं ने किया स्वागत; किशनगंज में की हाई लेवल मीटिंग

बिहार : केंद्रीय गृह मंत्री बुधवार शाम पूर्णिया पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट, मंत्री लेशी सिंह सहित एनडीए के नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से किशनगंज रवाना हो गए, जहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पहले से मौजूद थे।

किशनगंज में गृह मंत्री ने जिला प्रशासन और एसएसबी अधिकारियों के साथ जिला परिषद सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में घुसपैठ, आंतरिक सुरक्षा और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की जा रही है। सीमांचल क्षेत्र में नक्सलवाद और अवैध घुसपैठ की चुनौतियों को देखते हुए यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान गृह मंत्री अररिया भी जाएंगे। शाम को वे दोबारा पूर्णिया लौटेंगे, जहां रात्रि विश्राम के दौरान सैन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय भी मौजूद रहेंगे।

दौरे के क्रम में गृह मंत्री नेपाल और बांग्लादेश से सटे सीमावर्ती इलाकों में वाइब्रेंट विलेज स्कीम के तहत चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। माना जा रहा है कि आंतरिक सुरक्षा को लेकर इस दौरे में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे क्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.