मुजफ्फरपुर : औराई डाकघर के अंतर्गत चहुटा शाखा में शाखा डाकपाल विपुल कुमार के नेतृत्व में डाक मेला आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने खाता खुलवाया। जहां लोगों ने पोस्ट ऑफ़िस पॉलिसी में आने वाले बचत खाता, रेकरिंग डिपॉजिट, सुकन्या खाता समेत अन्य खातों का लोगों ने लाभ उठाया।


मौके पर शाखा डाकपाल विपुल कुमार ने बताया कि आज घर-घर जाकर लोगो को डाकघर के खातों के बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद लोगों ने बढ़ चढ़कर खाता खुलवाया है।
इस मौके पर कोकिलवारा शाखा डाकपाल शुभम कुमार, रामपुर सगहरी शाखा डाकपाल आकाश कुमार, ABPM अरमान, ABPM मनी भूषण, ABPM सितारा सहित स्थानीय मुखिया मौजूद रहे।







Leave a Reply