BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

20 हजार रिश्वत लेते विजय सिन्हा के अधिकारी रंगे हाथों गि’रफ्तार; जमीन सर्वे के नाम पर मांग रहा था घू’स, नि’गरानी ने दबोचा

बिहार : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आज सुबह-सुबह बड़ी सफलता हासिल की है। सुपौल जिले के मरौना अंचल में तैनात सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम को ब्यूरो की टीम ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि, भूमि एवं राजस्व विभाग मंत्री विजय सिन्हा के आदेश पर भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसा जा रहा है। इसी कड़ी में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है।

किराए के मकान में बिछाया गया जाल

मिली जानकारी अनुसार निगरानी विभाग की मुख्यालय टीम ने आज दिनांक 24.02.2026 को यह कार्रवाई की। आरोपी अमीन को निर्मली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01, राधा कृष्ण मंदिर के पास स्थित उसके किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया, जहाँ वह रिश्वत की राशि स्वीकार कर रहा था।

जमीन सर्वे के काम के लिए मांगी थी घूस

जानकारी के अनुसार, मरौना थाना क्षेत्र के खोरमा निवासी जयनारायण यादव ने निगरानी ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम उनके जमीन से जुड़े लंबित सर्वे कार्य को पूरा करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.