BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में चंदा मांग रही महिलाओं को ग्रामीणों ने समझा ‘बच्चा चोर’: जमकर किया हंगामा, पुलिस ने बचाई जान

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब पूजा का चंदा मांग रही दो महिलाओं को लोगों ने बच्चा चोर समझ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना जैसे ही मनियारी थाना के पुलिस को मिली। तत्काल मनियारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा बुझा कर दोनों महिलाओं को अपने अभिरक्षा में ले लिया। अब पुलिस अभिरक्षा में लिये दोनों महिलाओं से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

अभिरक्षा में लिये गए दोनों महिला ने पुलिस को बताया है की वह दोनों महिला मूल रूप से यूपी के कुशी नगर की रहने वाली है। वर्तमान में कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में रह कर पूजा के लिए घूम घूम कर चंदा मांगने की काम कर रही है। इसी बीच आज लोगों ने उनको बच्चा चोर समझ लिया।

वहीं अब पुलिस अभिरक्षा में लिए गए दोनों महिलाओं का मनियारी थाना की पुलिस सत्यापन करने में जुटी हुई है कि महिला सही बोल रही है या फिर लोगों का संदेह सही है। फिलहाल दोनों महिलाओं के पास से एक बैग बरामद हुआ है। जिसमें से एक पूजा का छोटा सा कलश और कुछ पैसे बरामद हुए हैं। किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज़ दोनों महिलाओं के पास से बरामद नहीं हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.