BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार की सियासत में चींटी-हाथी और बंदर की एंट्री, विधानसभा में सम्राट चौधरी का तीखा तंज

बिहार : बिहार की सियासत में आज चींटी, हाथी और बंदर की एंट्री हो गई। बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्णियां सांसद पप्पू यादव पर तीखा तंज कसा तो अब पप्पू यादव ने भी सम्राट चौधरी पर बड़ा पटलवार कर दिया है।

दरअसल, बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर तंज करते हुए उन्हें हाथी बता दिया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर लोग उतरते हैं और कहते हैं कि बिहार पुलिस चींटी भी नहीं मार सकती और वह आदमी दो घंटा के भीतर गिरफ्तार हो जाता है और कहता है कि बीमार हो गए हैं। अब हाथी भी बीमार होकर पुलिस के डर से अस्पताल में जाना ज्यादा पसंद करता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.