मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कक्षा 2 और 3 के लिए एक दिवसीय बिहार FLN वार्षिक उपलब्धी सर्वेक्षण पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस सर्वेक्षण का उद्देश्य कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों की गणित और हिंदी विषय मे अधिगम प्रतिफल की प्राप्ति को जनाना है. इसमें डायट मुजफ्फरपुर के 140 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया.


जो मुजफ्फरपुर जिले के सभी 16 प्रखंडों के कुल 64 विद्यालयों में दिनाँक 27 और 28 फरवरी 2026 को जाकर कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों गणित और हिंदी विषय मे उनके शैक्षिक उपलब्धी परिक्षण का कार्य करेंगे. मुख्य साधन सेवी के रूप में डायट व्याख्याता राकेश सिन्हा और सेंटर फॉर स्क्वायर फाउंडेशन के नीतीश चौरसिया थे. कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्या अनामिका कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.


साधन सेवी द्वारा पी पी टी द्वारा उपलब्धी परिक्षण के प्रत्येक बिंदु को विस्तार पूर्वक बताया गया और प्रतिभागियों के प्रश्नों का निवारण किया गया. प्रतिभागियों को सर्वेक्षण का कार्य टैनग्रीन ऐप के माध्यम से करना हैं जिसका प्रशिक्षण सभी प्रतिभागियों को डायट में दिया गया. इस अवसर पर डायट व्याख्याता डॉ रश्मि, अपर्णा कुमारी,पंकज कुमार, अर्जुन गिरी, अवनीश कुमार, आशीष कुमार तथा ह्यूमना पीपल टु पीपल इंडिया के अश्विनी पांडे उपस्थित रहें.




Leave a Reply